फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में पूर्व विधायक समेत तीन मैदान से हटे

Sat, 28 Jan 2017 12:41 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड - फोटो : ANI
विज्ञापन
 चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही एटा सीट से पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह समेत उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। इसी तरह अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक उम्मीदवार ने पर्चा उठा लिया। इससे जिले की चारों सीटों पर कुल 46 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद रिटर्निंग अफसर ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए। निशान लेने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ देर शाम तक कलक्ट्रेट में डटी रही।   
विज्ञापन

सदर विधानसभा एटा में शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान उर्फ बबलू की पत्नी कमलेश चौहान, एटा से सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी रेखा देवी, कांग्रेस पार्टी से बगावत कर महानदल के टिकट पर नामांकन करने वाले पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव ने नामांकन वापस ले लिया। उनका नामांकन वापस लेना शहर में चर्चा का विषय रहा। चर्चा है कि वे जिला स्तरीय संगठन में महत्वपूर्ण पद लेकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, अलीगंज सीट से सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव की पत्नी राममूर्ति देवी यादव ने भी नामांकन वापस ले लिया। मारहरा और जलेसर में कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। अब एटा सीट पर 13, अलीगंज में 14 और मारहरा में 10 और जलेसर में 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।

रामकिशोर यादव ने नहीं वापस लिया नामांकन
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा से टिकट कटने के बाद महान दल के टिकट पर नामंाकन करने वाले रामकिशोर यादव के नामांकन वापस लेने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। 3.50 बजे आरओ मोहन सिंह ने बताया कि रामकिशोर यादव ने नामांकन वापस ले लिया है, लेकिन 4.30 बजे आरओ ने नामांकन वापस नहीं होने की बात कही। दरअसल रामकिशोर यादव के नामांकन वापस होने का आवेदन लेकर अन्य व्यक्ति आया था। नियमानुसार नामंाकन वापस करने का आवेदन प्रत्याशी या उसका प्रस्तावक ही कर सकता है। रामकिशोर को कलक्ट्रेट बुलाने के लिए कई फोन किए गए, लेकिन आखिरी वक्त  तक वे अथवा उनके प्रस्तावक आरओ कक्ष नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें