फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के जिला मंत्री पर समझौता कराने के नाम पर तीन लाख ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजू आर्या पर हत्या के मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पहले भी उनके ऊपर ठगी की एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना मारहरा कस्बा के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी कुलदीप पुत्र चंद्रभान का आरोप है कि 23 नवंबर 2019 को नेमसिंह पुत्र अनार सिंह निवासी सराय बूले खां की हत्या करने का आरोप उनके भाई संजीव कुमार पर लगाया गया था। नेमसिंह उनके भाई की दुकान पर काम करता था।
आरोप लगने के बाद सभी परिवारीजन पुलिस के डर से घर छोड़कर चले गए थे। आरोप है कि पीएसी मारहरा रोड निवासी विहिप के जिला मंत्री रंजीत उर्फ राजू आर्या पुत्र रामकुमार ने मामले में मिलने को कहा। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाले हमारे परिचित हैं। समझौता करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि वह ओमकार पुत्र होरीलाल निवासी मेंहनी शोरा के साथ राजू आर्या से मिलने पहुंचे। इस पर आर्या ने समझौता कराने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर उसने तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी भाई संजीव को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद समझौता नहीं हुआ।
जब रकम वापस मांगी गई तो लौटाने से इनकार कर दिया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मारहरा के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि राजू आर्या ने हत्या के आरोपों में समझौता कराने और पुलिस कार्रवाई नहीं होने देने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए थे। इसकी ऑडियो पीड़ित की ओर से सुनाई गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें