फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मरम्मत के लिए बंद हुआ रेलवे समपार फाटक

Fri, 15 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 23 रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। रेलवे द्वारा मोटा स्टेशन के निकट बेवर से संकिसा मार्ग को जोड़ने वाले रेलवे समपार संख्या 63 सी पर मरम्मत कार्य के लिए समपार फाटक पर यातायात बंद कर दिया गया है। तीन दिन तक यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन

शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए रेलवे विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तीन दिनों के लिए समपार फाटक को बंद करने की अपील की थी। इस पर शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर मरम्मत कार्य के लिए फाटक को बंद कर दिया गया है। वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर निकाला गया।
वरिष्ठ खंड अभियंता सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए समपार फाटक को तीन दिनों के लिए बंद किया गया है। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान विभाग के कर्मचारी पटरियों को सही करने के साथ ही ट्रैक की अन्य समस्याओं को भी सही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें