फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोलोअप: आज व्यापारी हड़ताल कर मंडी गेट पर लगाएंगे ताला

Tue, 24 Oct 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर पुलिस के लिए मंडी समिति से व्यापारी की आढ़त से कैशबॉक्स सहित 12 लाख की चोरी चुनौती बन चुकी है। चोरों ने पुलिस को दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देकर खुली चुनौती भी दी है। पुलिस के तीसरे दिन भी हाथ खाली रहे हैं। मंगलवार को कोई खुलासा नहीं होने ने व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है और आज व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ मंडी गेट पर ताला लगाएंगे।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रतिदिन करोड़ों का कारोबार होता है, यहां वर्तमान में धान की आवक हो रही है और बाहर से सैकड़ों व्यापारी कारोबार करने के लिए आए हैं, लेकिन रविवार को आढ़ती दिनेश चंद्र के साथ हुई चोरी की वारदात ने व्यापारियों को हड़ताल करने पर मजबूर कर दिया है। दिन दहाड़े 12 लाख की चोरी पुलिस के लिए नासूर बनती जा रही है और कोई जवाब भी नहीं है, लेकिन व्यापारी व आम लोगों के तमाम सवाल पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
एक ओर पुलिस के पास सीसीटीवी कैमरा की वीडियो व्यापारियों की ओर से मुहैया कराई गई है, इसके बाद भी पुलिस किसी भी नतीजे पर तीसरे दिन भी नहीं पहुंच सकी है। इसको लेकर व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और अब आंदोलन की तैयारियां की जा रही है। हालांकि आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने जा रही है। यह आंदोलन प्रदेश व्यापी भी हो सकता है।
विज्ञापन

मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने बताया कि पुलिस मंगलवार को किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, जब तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं करती है, कोई भी व्यापारी कार्य नहीं करेगा। बुधवार को आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें