फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अवैध निर्माण ढहाया

Tue, 13 Jan 2026 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव खरसुलिया में अतिक्रमण हटवाती राजस्व विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। तहसील क्षेत्र के गांव खरसुलिया में प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। धर्मशाला के लिए आरक्षित जमीन पर गांव के व्यक्ति ने अवैध रूप से मकान का निर्माण कर रखा था।
विज्ञापन


तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि खरसुलिया गांव में 0.154 हेक्टेयर भूमि धर्मशाला के लिए आरक्षित थी। इस पर गांव के सुग्रीव ने अवैध निर्माण से कब्जा कर रखा था। गांव के जितेंद्र सिंह के आपत्ति किए जाने पर सुग्रीव ने इस भूमि पर मंडलायुक्त न्यायालय अलीगढ़ से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया। कोर्ट से स्टे होने पर भी सुग्रीव ने जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण करा लिया। इसे कोर्ट की अवमानना बताते हुए जितेंद्र ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया जिस पर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।
हाईकोर्ट का आदेश मिलने पर मंगलवार को नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ खरसुलिया पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए धर्मशाला की भूमि पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। आरक्षित भूमि पर भविष्य में किसी के अतिक्रमण किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें