फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर चलने से जनजीवन प्रभावित

Thu, 05 Jan 2017 11:43 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 
विज्ञापन


शीतलहर के प्रकोप ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। सुबह के समय कोहरे ने यातायात को प्रभावित कर दिया। मौसम की तल्खी को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। अब विद्यालय सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन

सुबह के समय बातावरण में घना कोहरा छा गया। शहरी क्षेत्र की गलियों तक में कोहरे की दस्तक दिखाई दी। सुबह के समय तापमान में भी काफी गिरावट आ गई। वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी समस्या हुई। उन्हें वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। हवा चलने पर दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने लगा। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन शाम के समय मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई। रात के समय मौसम काफी ठंडा हो गया। मौसम के इस रुख को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए सात जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया। अब विद्यालय नौ जनवरी को खुलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी वीरेद्र ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों का अवकाश रहेगा। शिक्षक निर्धारित समय पर अपने विद्यालय पहुंचकर विद्यालयों के काम काज निपटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें