कस्बा मोहनपुर को मुख्यमंत्री के आश्वासन देने के बाद भी उसे ब्लाक नहीं बनाया गया। जिसके विरोध में गुरुवार को बाजार बंदकर जुलूस निकाला।
मोहनपुर को ब्लॉक बनाए जाने की प्रक्रिया करीब दो साल से चल रही है। ब्लॉक बनाए जाने के मानक भी पूरे कर लिए गए।
प्रतिनिधिमंडल को सीएम ने आश्वासन दिया था लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश के करीब 30 नई ब्लॉकों के नाम घोषित कर दिए जिसमें मोहनपुर का नाम नहीं था। जिस कारण नगर और क्षेत्र के लोगों ने बाजार बंद रखा और धरना प्रदर्शन कर जुलूस निकाला।
महिला आयोग की सदस्य आशोक पांडेय ने जनता को आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री के एटा आगमन पर उनके सामने मांग रखी जाएगी। इस मौके पर पंकज वर्मा, आर्दश गुप्ता, सुवोध शर्मा, बृजेश शर्मा, अतुल महाजन, मुकेश शाक्य, सुभाष शाक्य, नेत्रपाल सिंह, साविर अली आदि मौजूद रहे।