फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुहरा छाया, ठंडक बढ़ी

Sat, 28 Nov 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में अब ठंडक का अहसास होने लगा है। शनिवार को सर्दी से लोग कपकपाते दिखे। सुबह से कुहरा छाया रहा। धूप न निकलने और हवा चलने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। बदले मौसम का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात्रि से ही आसमान में छाए बादलों ने शनिवार की सुबह भी सूरज को छिपाए रखा। कुहरे की चादर तनी दिखाई दी। सुबह टहलने वाले भी सही समय पर नहीं निकल सके। शहर की सड़कों से लेकर बाजारों तक बदले मौसम का असर दिखाई दिया। वहीं लोग गरम कपड़ों में दिखाई दिए। बदले मौसम के साथ ही सर्दी, जुकाम-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों का असर बढ़ गया है। बच्चे-बुजुर्ग चपेट में आने लगे हैं। चिकित्सकों के यहां भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें