सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। 3 मई 2012 को सर्विलांस के जरिये पुलिस ने गांव बढ़ारी कला में थाना गंगीरी जिला अलीगढ़ में दबिश दी। यहां से बच्चे की बरामदगी की गई। यहां से गिरफ्तार किए गए हेमंत कुमार के साथ ही इसी गांव के राकेश, बाबू धीमर के अलावा कश्मीरी निवासी मीरपुर थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ और राजू निवासी मारहरा रोड पीएसी थाना कोतवाली देहात के नाम सामने आए।
इन सभी के विरुद्ध पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने पांचों को दोषी पाया। इन सभी को आजीवन कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दो माह का कारावास भुगतना होगा।
ये भी पढ़ें-
रहस्यमयी बुखार: तीन दिन में तीन बच्चों की माैत...150 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाला डेरा