जिला और क्षेत्र पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को जारी की गई अधिसूचना के बाद मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले में विकास खंड के हिसाब से चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। प्रथम चरण में अलीगंज, जैथरा, दूसरे चरण में शीतलपुर, सकीट, तीसरे चरण में अवागढ़, जलेसर के अलावा चौथे चरण में निधौलीकलां और मारहरा में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। मतगणना एक नवंबर को होगी।
चुनावों की घोषणा होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से बैठक को दौर शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी की ओर से विकास खंडवार निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। उनके अनुसार 24 सितंबर को संबधित निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये बनाए निर्वाचन अधिकारी
विकास खंड अधिकारी का नाम पदनाम
अलीगंज डा. सर्वेश यादव जिला कृषि अधिकारी
जैथरा आशीष सिंह जिला कृषि रक्षा अधिकारी
शीतलपुर डा. राजेश कुमार मुख्य पशु चिक्तिसा अधिकारी
सकीट मनोज गिरि जिला विद्यालय निरीक्षक
जलेसर महेंद्र सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी
अवागढ़ शिव बालक राम प्रधानाचार्य आईटीआई, एटा
निधौली कलां मनोज कुमार अधिशासी अभियंता नलकूप
मारहरा विनोद तिवारी जिला समाज कल्याण अधिकारी
रिजर्व राधेश्याम जिला विकास अधिकारी
रिजर्व वीके शर्मा जिला उद्यान अधिकारी
प्रथम चरण के नामांकन 28-29 को
पहले चरण में विकास खंड अलीगंज,जैथरा में 28-29 सितंबर तक नामांकन किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक होगी। तीन अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। इसकी दिन प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। मतदान नौ अक्तूबर को होगा।
द्वितीय चरण के तीन तक नामांकन
दूसरे चरण में शीतलपुर और सकीट में 1-3अक्तूबर तक नामांकन किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4-5 अक्तूबर तक होगी। नाम वापसी छह अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक होगी। प्रतीक चिह्न दिए जाएंगे। मतदान 13 अक्तूबर को होगा।
तृतीय चरण में 6-7 तक नामांकन
तीसरे चरण में जलेसर, अवागढ़ में 6-7 अक्तूबर तक नामांकन किए जाएंगे। पत्रों की जांच 8-9 अक्तूबर, नाम वापसी 10 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक होगी। मतदान 17 अक्तूबर को होगा।
चौथे चरण का मतदान 29 अक्तूबर को
चौथे चरण में मारहरा, निधौलीकलां में 9-10 अक्तूबर तक नामांकन किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14-15 अक्तूबर तक होगी। नाम वापसी 16 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक होगी, वहीं इसी दिन प्रतीक चिह्न आंवटित कर दिए जाएंगे। मतदान 29 अक्तूबर को होगा।