फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत की प्रथम प्रांतीय कार्यशाला आयोजित

Mon, 18 May 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
प्रणाम शाखा भारत विकास परिषद के कार्यक्रम के दौरान मौजूद ब्रज उत्तर प्रांत के पदाधिकारी। स्रोत - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। भारत विकास परिषद ब्रज उत्तर प्रांत की सभी शाखाओं की प्रथम प्रांतीय कार्यशाला व शाखा अधिष्ठापन कार्यक्रम का आयोजन कासगंज रोड पर विवाह स्थल पर प्रणाम शाखा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यशाला में प्रांत व क्षेत्र के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य परिषद के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना, शाखाओं व प्रांत की कार्यप्रणाली को समझना व दायित्वधारियों को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। परिषद के मूल मंत्रों को सेवा भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए परिषद के योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष संजीव कुमार वार्ष्णेय, प्रांतीय महासचिव प्रभात वार्ष्णेय, रजनीश, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. राजेश पालीवाल, क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल मौजूद रहे। अतिरिक्त महामंत्री विनीत गर्ग, क्षेत्रीय वित्त सचिव आरके गुप्ता, क्षेत्रीय सजक सेवा प्रमोद सिंघल, अमित सिंघल, राजीव अजमानी, गुंजन, डॉ. अनिल वार्ष्णेय, डॉ. दिव्या लहरी, पंकज सक्सेना ने सभी शाखाओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक व प्रांतीय संयोजक राजीव सेठ व प्रांतीय महासचिव प्रभात वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। शाखाओं के वित्तीय संचालन को सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्रीय वित्त सचिव आरके गुप्ता ने शाखा का हिसाब रखने की सुव्यवस्थित तकनीक साझा की। प्रणाम शाखा के नव-निर्वाचित दायित्वधारियों ने शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह गहलोत, सचिव नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष शुभम सेठ एडवोकेट महिला प्रमुख सुधा गुप्ता मौजूद रहे। प्रांतीय व क्षेत्रीय दायित्वधारियों ने सुव्यवस्थित कार्यशाला के लिए प्रणाम शाखा का आभार व्यक्त किया। रंजना सेठ, दिव्या राज सक्सेना, डॉ. नूतन वार्ष्णेय, कलपना गहलोत, शिप्रा अग्रवाल, मोनिका वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय एडवोकेट, अक्षय चतुर्वेदी, पंकज शर्मा, दर्पण भारद्वाज, शोभित वार्ष्णेय, चंद्रमोहन वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें