एक परिवार के लोगों में कोरोना वायरस होने की झूठी अफवाह फैलाई गई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था, स्वास्थ्य टीम की ओर से पूरे परिवार को आइसोलेट कराया गया।
जांच में सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव होने पर राहत की सांस ली। इसके बाद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा मंगलवार को दर्ज कराया गया है पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कोरोना वायरस की झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ जिले में पहली एफआईआर थाना जैथरा में दर्ज कराई गई है। थाना व कस्बा जैथरा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी जंग बहादुर पुत्र मेघसिंह का आरोप है कि मोहल्ला के ही रजनेश पुत्र नेकराम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन कर बताया कि मेरे पूरे परिवार के लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।