फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में फिरोजाबाद के युवक की मौत, चार घायल

Sun, 21 Jul 2024 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। थाना क्षेत्र के एटा-टूंडला मार्ग पर शनिवार की देर शाम नावली गांव के समीप एक ईको कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नावली गांव के सामने हुए इस हादसे में फिरोजाबाद निवासी गजराज, संजय, शीतला देवी और नीरज घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गजराज की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आगरा ले जाते समय गजराज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अंकुश राघव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें