फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में फिरोजाबाद के युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग हादसों में फिरोजाबाद के युवक की मौत हो गई, जबकि दो स्थानों पर हुई बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में से दो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव नगला समन के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे विकास (20) पुत्र प्रेमवीर सिंह निवासी शाहपुर खुर्द थाना एका जिला फिरोजाबाद की मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि विकास किसी वाहन से उतरकर पैदल अपनी रिश्तेदारी गांव नगला सेवा जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने विकास की जेब से मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को हादसे की खबर दी। रात में ही जिला अस्पताल आ गए और पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया।
गांव कमसान के पास मंगलवार की देर शाम बाइकों की भिड़ंत में प्रभात कुमार निवासी कमसान और बॉबी (30) निवासी बुर्जवाला थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली नगर स्थित आगरा रोड चुंगी के पास बाइकों की भिड़ंत में उदय कुमार निवासी लालपुर और अर्पण व तेजस निवासीगण आंबेडकर नगर थाना कोतवाली नगर घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें