फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में फिरोजाबाद के वृद्ध की मौत, 9 घायलद

Mon, 14 Oct 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना अवागढ़ में सोमवार सुबह फिरोजाबाद के वृद्ध का शव मिला। पुलिस के अनुसार उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है। इसके अलावा अन्य हादसों में 9 लोग घायल हुए हैं। अवागढ़ थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन ने बताया कि सोमवार सुबह कस्बा के मुख्य मार्ग एटा-आगरा रोड पर किसी व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के क्षेत्र में खबर दी।
विज्ञापन

कस्बे के ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने चाचा अशोक (60) निवासी गांव सोरखा थाना नारखी जिला फिरोजाबाद के रूप में की। बताया कि वह यहां कैसे पहुंचे, यह पता नहीं चल सका है। किसी वाहन की टक्कर से इनकी मौत हुई है।
थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास एक ऑटो व कार की टक्कर हो गई। ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। उसमें बैठे हुए 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल राजू निवासी भनूपुरा थाना सहावर जिला कासगंज ने बताया कि वह अपनी सास राजकुमारी और साली अंजना को लेकर दवा दिलाने नगला सेवा जा रहा था। तभी सुन्ना नहर के पास कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
जिसकी वजह से ऑटो पलट गया। इसके अलावा दो बाइकों की टक्कर में ममता व इनके पति किशनपाल और नगला इमलिया थाना पिलुआ निवासी अंकित, कार्तिक और कृष्णा व गंगानगर निवासी सबोध कुमार भी घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद प
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें