फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी वाले घर में दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Mon, 14 Oct 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सोनसा में सोमवार सुबह शादी वाले घर में छज्जा व दीवार गिरने से चार लोग दब गए। एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि शादी में शामिल होने आए तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव सोनसा निवासी अनूप कुमार ने बताया कि रविवार की रात मुंशीलाल की नातिन की शादी थी। जिसमें बड़े भाई मुरारी लाल (25) मजदूरी पर जेनरेटर और लाइट लगाने गए थे। सोमवार की सुबह जेनरेटर के तार निकाल रहे थे। उसी समय मकान का छज्जा और दीवार गिर गई।
मलबे के नीचे मुरारी लाल सहित चार लोग दब गए। हादसा होते ही घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मशक्कत करते हुए मलबा हटाया। तब तक मुरारी लाल की मौत हो चुकी थी। वहीं इसके नीचे दबे हुए मुंशीलाल के रिश्तेदार मैनपुरी निवासी ममता, रामवती और चिराग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने मुरारी लाल को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों का उपचार चल रहा है।
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है अगर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें