फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आने से फिरोजाबाद के बाइक सवार तीन घायल

Wed, 28 Jun 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र स्थित गांव चुरथरा के पास बुधवार तड़के करीब 3 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में संजय, इसका पुत्र रोहित कुमार निवासी गांव नगला दाल थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद और लोकेश उर्फ लक्की निवासी मुहम्मदी थाना नारखी फिरोजाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन

रात में ही पुलिस को स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां तीनों की हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। घायल रोहित कुमार के चाचा प्रवीन ने बताया कि घर से दोस्त की बरात में शामिल होने की बात कहकर गए थे। इसके बाद रात में वापस आ रहे थे तभी किसी वाहन ने रौंद दिया। बताया कि तीनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और आगरा स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि हादसा होने की सूचना पर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें