एटा। सकीट रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6 की 80 सीटों के लिए आवेदन 10 अगस्त तक लिए जाएंगे। वहीं 20 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके शर्मा ने बताया कि कक्षा छह के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी जिले के किसी भी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय व सर्व शिक्षा अभियान से पूर्ण अध्ययनरत वर्ष 2023-24 में कक्षा पांच में होना चाहिए। इससे पूर्व उसने कक्षा छह की परीक्षा के लिए आवेदन न किया हो। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। अगर कोई विस्तृत जानकारी करना चाहता है तो वह नवोदय की वेबसाइट या विद्यालय आकर प्राप्त कर सकता है।
-
पिछले साल तीन हजार से अधिक ने किया था आवेदन
पिछले वर्ष नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि परीक्षा के लिए प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में केंद्र बनाए गए थे। जहां परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आयोजित की गई थी।