गोली में घायल युवक से जिला अस्पताल में पूछताछ करते एएसपी ओपी सिंह व अन्य ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली नगर के मोहल्ला नगला पोता निवासी साहिल (20) पुत्र राशिद पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे माल गोदाम रोड पर तमंचा से गोली चला दी गई। तमंचा 12 बोर का होने के चलते छर्रे गर्दन में जा लगे।
गोली लगने की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस के साथ एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया है कि एक आरोपी घायल ने रूण गुप्ता निवासी कटरा मोहल्ला का नाम लिया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद