फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/सकीट। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देरशाम रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। वारदात में दो लोग गोली लगने से और चार लोग ईंट-पत्थर से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी दीप सिंह ने बताया कि सोमवार की देरशाम करीब 6.30 बजे घर में तहेरे भाई कौशलेंद्र और चचेरे भाई कुलदीप, भतीजा हिमांशु के साथ घर पर बैठे हुए थे। आरोप है तभी गांव के ही जनवेद, गुरु उर्फ हरिओम, जगमोहन, विमलेश, नीरेश, कन्ही उर्फ बंटू हथियार लेकर आ गए।
इन लोगों ने आते ही रंगदारी मांगना शुरू कर दिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से कौशलेंद्र और कुलदीप गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, ईंट-पत्थरों लगने से चचेरे भाई मुनेश, अश्वनी व भतीजे हिमांशू सहित रामब्रेश घायल हो गए।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामब्रेश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जनवेद, गुरू उर्फ हरिओम, जगमोहन, विमलेश, नीरेश, कन्ही उर्फ बंटू, हेमसिंह और टिन्नी उर्फ बालकिशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और इनमेें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
रजपुरा में सोमवार की देरशाम रंगदारी नहीं देने को लेकर फायरिंग की गई। इसमें दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-देव आनंद, सीओ सकीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें