फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, दो घायल

Sat, 01 Jun 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र में मिट्टी का खनन करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जो इतना बढ़ा की फायरिंग होने लगी। दो भाइयों को गोली मारकर घायल किए जाने का आरोप है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव गणपतपुर बढ़ापुर में मिट्टी खनन के लिए बुलडोजर चलाने वाले दो पक्षों के मध्य शनिवार दोपहर में खूनी संघर्ष हो गया। खनन को लेकर आपस में पनपे विवाद ने रौद्र रूप ले लिया। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पर फायरिंग कर दी गई। विजय और इसका भाई रणदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में घायल रणदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को गांव के ही वीपी सिंह, भूरे, सेठ आदि से विवाद हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने हमारी शिकायत को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

इससे सात दिन पूर्व भी इन लोगों ने कहा था कि यहां से भाग जाओ नहीं तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। तुम लोगों को जिले में नहीं रहने देंगे। इस धमकी के बारे में भी हमने पुलिस को बताया था। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो इन लोगों के हौसले बुलंद हो गए। शनिवार को इन लोगों ने मुझे घेर लिया और विवाद करने लगे। आवाज सुनकर छोटा भाई विजय सिंह बाहर आया। इस पर इन लोगों ने तमंचे निकालकर फायर कर दिया।
गोली लगने से हम लोग घायल हो गए। इसकी सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। तब परिजन हमको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि दोनों ही पक्षों को पास बुलडोजर मशीन है। इसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। हमने खुद जाकर शुक्रवार की रात में गांव वालों से बात भी की। शनिवार की सुबह भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें