दीपावली पर्व शुरू होने के साथ ही फुटकर आतिशबाजी का कारोबार भी सज गया है। प्रशासन ने तीन दिन के लिए ही बिक्री की अनुमति दी है। बाजार सजने के साथ ही इन पर बिक्री भी शुरू हो गई है। अभी बच्चे ही आतिशबाजी खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे गली मुहल्लों से धमकों की आवाज सुनाई देने लगी है।
फुटकर में आतिशबाजी की बिक्री के लिए प्रशासन ने 9 से 11 नवंबर तक की अनुमति प्रदान की है। बिक्री के लिए स्थल भी निधौरित किए गए हैं। निर्धारित स्थल पर सोमवार को कारोबारियों ने अपने स्टॉल सजा लिए। बाजार की भीड़ का असर आतिशबाजी बाजार पर दिखाई नहीं दिया। लोग आतिशबाजी बाजार में खरीदारी करने को नहीं पहुंचे। कुछ उत्साहित बच्चे ही खरीदारी को इन स्टॉलों पर पहुंचे। जिससे पहले दिन कारोबार काफी हल्का रहा। बच्चों ने आतिशबाजी खरीदकर बाजार में चलाना भी शुरू कर दिया है, जिससे धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगी हैं।