फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भारतीय टीम के जीतते ही चले पटाखे, बंटी मिठाई

Wed, 15 Nov 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्वकप का सेमीफाइनल मैच खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को रन से हरा दिया। भारतीय टीम के जीतते ही जिले में चारों ओर जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी मनाई।
विज्ञापन

जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ ही अन्य लोग भी सेमीफाइनल मैच में भारत की जीत की दुआ कर रहे थे। लोगों की दुआ रंग लाई भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने जहां पहले अच्छी बल्लेबाजी की। गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद जिले के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का माहौल बन गया। भारतीय टीम द्वारा जीत दर्ज करते ही पूरे जिले में लोगों ने पटाखे चलाकर के जीत का जश्न मनाया। साथ ही सामूहिक रूप से भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें