फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बड़ापुर में युवक को गोली मारी

Fri, 16 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा में घर में घुस आए कुत्ते को लाठी मार देने पर आरोपी ने बाबू सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली हाथ को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन




घटना शाम करीब चार बजे की है। थाना जसरथपुर के गांव बड़ापुर निवासी पुष्पेंद्र का कुत्ता गांव के ही बाबू सिंह के घर में घुस आया। बाबू सिंह ने कुत्ते को लाठी से मारकर घर से भगा दिया। जिसे पुष्पेंद्र, भाई मोहित ने देख लिया। दोनों ही बाबू सिंह के गालीगलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुष्पेंद्र ने तमंचे से बाबू सिंह के ऊपर फायर कर दिया। गोली हाथ को छूती हुई निकल गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी मौके से भाग गया। मामले की रिपोर्ट घायल ने पुष्पेंद्र के विरुद्ध दर्ज कर्राई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मोहित, पुष्पेंद्र से बाबू सिंह का कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें