फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज के सामने विद्युत खंभे में लगी आग

Mon, 15 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर रविवार की देर रात लगी विद्युत खंभे में आग। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। शहर के बीचोंबीच स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने विद्युत खंभे में रविवार की देर रात आग लग गई। इसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग को बढ़ता देख आसपास के लोगों ने इसे बुझाने का प्रयास किया। जब कामयाबी नहीं मिली तो दमकल विभाग और कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा कोतवाली नगर प्रभारी भी मौके पर पुलिसबल के साथ आ गए।
दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर आसपास के लोगों व मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली। प्रभारी अग्नि सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें