फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 06 Jun 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जिरसमी में दुकानों में लगी आग के से जला सामान। स्रोत ग्रामीण 
विज्ञापन
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र में जिरसमी नहर पुल के पास शुक्रवार की देर रात तीन दुकानों में अज्ञात कारण से आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सुबह के वक्त लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। नगला भोजी निवासी शैलेंद्र कुमार की परचूनी की दुकान, नगला भोजी निवासी अजय की मोबाइल की दुकान और नगला मंझा निवासी मुकेश राजपूत की कॉस्मेटिक विसातखाना की दुकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। सुबह के वक्त लोगों ने दुकानों से धुंआ निकलता हुआ देखा तो आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पहले स्वयं आग बुझाने की कोशिश की। बाद में अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सीएफओ प्रशांत राणा ने बताया कि दुकानों में अज्ञात कारण से आग लगी है। सूचना मिलने पर तत्काल टीम को भेजकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें