फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लीक सिलिंडर से लगी रसोईघर में आग, मची अफरा-तफरी

Fri, 21 Aug 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के गांव नावर में गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण रसोईघर में आग लग गई। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। बाद में दमकल भी पहुंची मगर तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नावर में सत्यवीर ने नया सिलिंडर लगाने के बाद चेक नहीं किया। सिलिंडर लीक था, जिससे गैस रसोई में फैल गई। दोपहर को सत्यवीर की पत्नी खाना बनाने के लिए रसोई पहुंची। उसके चूल्हा जलाते ही आग पूरे रसोई में फैल गई। अचानक आग फैलते ही उसकी पत्नी चीखती हुई बाहर भागी। चीख सुन परिवार के लोग वहां पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं। आसपास के लोगों ने सिलिंडर को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी मगर आग बुझाई जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें