फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल में तोड़फोड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। मेडिकल की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों सहित 5-6 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दो झोलाछाप भी शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दिहुली में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में मेडिकल की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की गई थी। इसमें पुलिस ने डाॅ. ललित मोहन और विनोद कुमार निवासीगण आजमपुर थाना करहल को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद मेडिकल की दुकान में तोड़फोड़ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वहीं पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने डाॅ. ललित मोहन, टीटू, अनुज, डाॅ. रामनरेश, सुनीता, ललित की बहन सोनी, सहिंत 5-6 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें