फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हमले के आरोप में 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के गांव नगला भोली में खेत की पक्की पैमाइश कर लगाई गई पटिया उखाड़े जाने पर विवाद हो गया। इस मामले में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अमरगोजिया निवासी पीड़िता सरोज देवी की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें सरोज ने बताया है कि नगला भोली के खेत की राजस्व टीम ने पक्की पैमाइश करते हुए पटिया लगाई थी। इसके बाद वह 21 अक्तूबर को अपने भाई योगेश, भाभी प्रीति, रोहन, राहुल के साथ खेत की तारबंदी करने पहुंची। यहां पर नगला भोली के हरिप्रसाद, सोनकली, बृजेश, ओमवीर, योगेश, बबलू, सीमा, श्यामा, अर्चना, सीमा, रीता, नीतू, शालिनी ने हमला बोल दिया। सीओ नितीश कुमार ने बताया के सरोज की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें