किशोर लापता होने की दर्ज कराई प्राथमिकी
मिरहची। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव के बाहर स्थित मंदिर से किशोर लापता हो गया। परिजन की तहरीर पर थाना पुलिस ने लापता किशोर का मामला दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है। क्षेत्र के लोधामई गांव निवासी मुबीन का 14 वर्षीय पुत्र मुस्तफा उर्फ कालिया 26 मई की दोपहर के बाद गांव के बाहर स्थित मंदिर पर बच्चों के साथ खेल रहा था। शाम के तीन बजे वह खेलते खेलते ही मंदिर से गायब हो गया। परिजन ने गांव, आसपास की नजदीकी रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। किशोर के पिता मुबीन ने शुक्रवार को थाना मिरहची में गुमशुदा प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नीतू वर्मा ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
शराब की दुकानों का उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण
सकीट। नगर के आसपुर अड्डा व पीपल अड्डा पर शराब की दुकानों का शनिवार देर शाम उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह, क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग,थाना प्रभारी विदेश राठी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में साइलेन्स की वैद्यता, दुकानों में स्टॉक की मात्रा, स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति व दुकानों के खुलने व बंद होने के समय की जानकारी लेते हुए बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी सरकारी दुकानो को सही पाया गया। शराब के ठेकों पर अचानक भारी पुलिस बल देख शराबियों के होश उड़ गए। देखते ही देखते शराब की दुकानों के आस पास लगी भीड़ भाड़ गायब हो गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दोरन दुकानों के साइलेन्स की वैद्यता, दुकानों में स्टॉक की मात्रा, स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उत्पादक तिथि व एक्पायरी तिथि को भी देखा गया है। दुकानों के खुलने व बन्द के समय की जानकारी ली गई है। सभी दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि सभी शराब की दुकानें निर्धारित समय के अनुसार खुलनी व बंद होनी चाहिए। अनियमितता पाए जाने पर शख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही शराब पीने वालों को हिदायत दी गई है कि सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों आदि के आस पास शराब पीते पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी