फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन लिखाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित तीन पर धोखाधड़ी करके जमीन का बैनामा कराने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज में जितेंद्र पुत्र रामशरन निवासी असदपुर थाना राजा का रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर सिंह यादव ने छह नवंबर को अलीगंज के बाहर चुंगी गाटा संख्या 2186 रकवा 0.216 हैक्टेयर का जालसाजी करके बैनामा अपने पुत्र प्रिंस यादव, मुकेश यादव और विश्वनाथ सिंह के नाम करवा लिया। इनका कहना है कि जमीन का सौदा 18 लाख 50 हजार में तय हुआ था।
लेकिन बैनामा लिखने के समय धनराशि बाद में देने की बात कही गई। इसके बदले तीन चेक दिए गए। इनमें से एक बाउंस हो गया, जबकि दो चेक स्टॉप करा दिए गए। इस मामले में पीड़ित ने रामकिशोर यादव, प्रिंस यादव, मुकेश यादव, विश्वनाथ सिंह, संतोष कुमार, अरविंद कुमार और अधिवक्ता राकेश दीक्षित को नामित कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वहीं थाना कोतवाली नगर में मुनेश कुमार पुत्र पुत्तू लाल ने धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने की रिपोर्ट 15 लोगों पर दर्ज कराई है। इनमें विशनू, हरवेंद्र सिंह, दुलाली देवी, हीरा लाल, अमृत सिंह, बहेरी सिंह, प्रेमकिशोर, बृजकिशोर पुत्रगण मानसिंह, राजवती पत्नी मानसिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दुर्वेश, कुंती देवी, अमरसिंह, वीरेश और रामदेवी शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना अलीगंज में ही हैदरी पत्नी रसीद खां निवासी अलीपुर थाना नयागांव ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोप लगाया है कि गांव की ही मुनीषा पत्नी ईशाक सहित पांच लोगों ने बिना बताए जमीन का फर्जी बैनामा अपने नाम करा लिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वालों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें