फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लज्जा भंग के आरोप में पति समेत 5 पर प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। थाना जलेसर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिलखुन में विवाहिता ने पति समेत 5 प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पति प्रदीप कुमार ने उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरी शादी कर ली है। वह जैसे-तैसे अपना जीवन यापन करने को तैयार थी। बीते 9 मई को उसके जेठ विजय उसे वापस घर ले आए थे। 14 मई की रात करीब 9:30 बजे वह कमरे में लेटी थी, तभी ससुर श्रीपाल और जेठानी रामवती कमरे में घुस आए और उसे पीटा। ससुर ने कपड़े फाड़कर लज्जा भंग कर दी। जेठ विजय रात करीब 10:30 बजे घर पहुंचा और विरोध किया। पति प्रदीप, ससुर श्रीपाल, तइया ससुर राजपाल व जय नारायन ने जेठ विजय को लाठी-डंडों से पीटा। शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति प्रदीप, ससुर श्रीपाल, जेठानी रामवती सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें