फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रेस्तरां की रसोई में गंदगी, सामग्री कुतर रहे थे चूहे

Thu, 03 Sep 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
श्री राधे रेस्तरां से पनीर का सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। श्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। चमचमाते फर्श, डिजाइनर टेबल और कुर्सियों पर परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता को जांचने पहुंची खाद्य विभाग की टीम को रेस्तरां की रसोई में आटे और मैदा में चूहों का मैंगनी (मल) पड़ा मिला।
श्री राधे रेस्तरां की रसोई में खाद्य सामग्री को चूहे कुतरते नजर आए, यही भोजन ग्राहकों को परोसा जाता है।एक्सपायर मसाले और सॉस को भी नष्ट कराया गया है। टीम ने रेस्तरां से पनीर का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को सहायक खाद्य आयुक्त विजय वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह, विमल कुमार ने बस स्टैंड स्थित श्री राधे रेस्तरां का निरीक्षण किया। रेस्तरां में चार-पांच लोग खाना खा रहे थे। टीम जब इसके रसोईघर में पहुंची तो वहां की हालत देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन

यहां काफी गंदगी पाई गई। खुला डस्टबिन कूड़े से भरा हुआ था। वाशिंग एरिया में बर्तन गंदे पड़े हुए थे। स्टोर में आटा तथा मैदा के बर्तनों के ढक्कनों पर चूहे उछलकूद कर रहे थे। उनका मल मैदा और आटे में पड़ा था। इससे पूर्व बुधवार को देव रेस्तरां में किचन में कॉकरोच और गंदगी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें