फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: झूठा मुकदमा दर्ज कराना सास पर पड़ा भारी

Tue, 12 Sep 2023 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


एटा। अपनी बहू व उसके परिजनों के खिलाफ झूठा लूट का मामला दर्ज कराना सास पर भारी पड़ गया। अदालत ने गलत सबूत पेश करने पर सास के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। मौहल्ला वर्मा नगर निवासी गुड्डी देवी पत्नी राज किशोर ने अदालत में दर्ज कराए परिवाद में बताया कि 24 जुलाई 2013 की शाम वह अपनी बहू ज्योति उर्फ रिंकू के साथ घर पर थी। इस दौरान गांव बादशाहपुर निवासी रवींद्र व पप्पू पुत्र महावीर सिंह, शिवम पुत्र पप्पू, बबलू पुत्र रमेश चंद्र उसके घर आए और तमंचे की नोक पर घर में रखा सोना व पचास हजार रुपया लूटकर ले गए। जब अदालत में इस मामले में सबूत पेश करने का मौका आया तो खुद परिवादिया अपने आरोपों पर कायम नहीं रह सकी। अदालत ने न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानते हुए परिवादिया के खिलाफ कार्रवाई करने को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें