फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बरात में डांस करने को लेकर मारपीट, दो बराती घायल

Sat, 24 Jun 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा मारहरा के मोहल्ला मीरा की सराय में शुक्रवार की रात हाथरस से बरात आई थी। यहां बैंड पर डांस करने को लेकर घराती-बराती में मारपीट हो गई। बरात में आए सत्यवीर सिंह व विकास कुमार निवासी गांव चितावर थाना चंदपा जिला हाथरस घायल हो गए। दोनों ही युवक बरात में शामिल थे। घायल सत्यवीर ने बताया कि बैंड मारहरा का ही था, इसके चलते मारपीट में बैंड वाले भी शामिल थे। थाने में शिकायत दी गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी व इलाज के लिए लाया गया है। जबकि थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला हमीर में जमीन के विवाद में दाताराम और इसकी पत्नी रानी बेटी की मारपीट की गई है। आरोप है कि भाइयों ने ही पीट कर घायल किया है।
विज्ञापन


बरात में डांस करने को लेकर मारपीट
बैंड मालिक भी घायल, लूट का आरोप
मोहल्ला सरायमीरा निवासी बैंड मालिक किशोर ने बताया कि कुछ लोगों ने अश्लील गाने बजाने के लिए कहा। इनकार करने पर सरियों एवं लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मोबाइल तोड़ दिया और जेब मे रखे तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए। आरोप है कि जब वह अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो तहरीर नहीं ली गई। एसओ सत्यपाल सिंह का कहना है कि रात में पीड़ित ने लूट जैसी वारदात की कोई भी बात नहीं बताई थी। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर लेने से इनकार नहीं किया गया है। तहरीर लेकर आएगा तो दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें