फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: त्वचा रोगियों के साथ बुखार के मरीज भी बढ़े

Sat, 01 Apr 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मौसम बदलने से त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है। खासतौर पर फंगल इंफेक्शन बढ़ रहा है। इसके अलावा वायरल बुखार के मरीज भी कॉलेज की ओपीडी में अधिक पहुंच रहे हैं। आमतौर पर त्वचा रोग की ओपीडी 70 से 80 तक रहती थी। अब यह बढ़कर 120 से 150 के पार तक पहुंच रही है। वहीं बुखार के पीड़ित तीन दिन पहले तक 120 से 140 आ रहे थे। इनकी संख्या बढ़कर 200 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन


शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 927 पर्चे बने। जहां त्वचा रोगियों की संख्या 156 रही। सीनियर रेजीडेंट डॉ. प्रीती कुशवाहा ने बताया कि पिछले कुछ दिन से त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इनमें काफी मरीज फंगल इंफेक्शन के हैं। साफ-सफाई पर ध्यान न देने के कारण यह अधिक होता है। जबकि बदलते मौसम में ज्यादा साफ-सफाई की जरूरत होती है।

फिजीशियन डॉ. कुलदीप ने बताया ओपीडी में इस समय 120 से लेकर 140 मरीज वायरल बुखार के आ जाते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमकार ने बताया कि मौसम में बदलाव से वायरल बुखार बच्चों को बीमार कर रहा है। 70 से 80 बच्चे वायरल बुखार के रोगी आ जाते हैं। कुल मिलाकर ओपीडी में बुखार पीड़ित 200 के पार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



पैथोलॉजी में भी बढ़ गईं जांचें
मरीजों के बढ़ने के साथ ही पैथोलॉजी में भी जांच की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को यहां विभिन्न रोगों की 4118 जांचें की गईं। वहीं मलेरिया के 32 कार्ड लगाए गए, इसमें कोई पॉजिटिव नहीं आया। जबकि एक कार्ड डेंगू का लगाया गया। वह भी निगेटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें