फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सील अस्पताल का ताला तोड़कर 23 लाख की चोरी

Sat, 01 Apr 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के आगरा रोड स्थित ईशन नदी के पास आराध्या अस्पताल को करीब आठ माह पहले सील किया गया था। यहां पर एक महिला की इलाज के दौरान मौत हुई थी। 29 मार्च की रात ताला तोड़कर चोर घुस गए। करीब 23 लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक अरुण प्रताप सिंह के भाई पवन कुमार सिंह निवासी सियाखास बरौली रोड थाना जवां जिला अलीगढ़ ने कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। इसमें कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सील किए गए अस्पताल का ताला 29 मार्च की रात तोड़कर सामान चोरी किया गया है। इसमें सीआरएम मशीन, सात मॉनीटर, तीन एलईडी, एक प्रिंटर, एक वेंटीलेटर आदि सामान करीब 23 लाख रुपये का चोरी हुआ है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सीआरएम मशीन को बताया जा रहा है। जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक की है। इस मशीन का प्रयोग हड्डी के ऑपरेशन के दौरान किया जाता है।

पवन ने बताया कि मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अस्पताल को सील किया गया था। इसी ताले को तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद सामान चोरी कर लिया। 30 मार्च की सुबह चोरी होने की जानकारी हुई तो डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सील अस्पताल का ताला तोड़कर चोरी होने की तहरीर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि सामान कम चोरी हुआ है और तहरीर बढ़ा-चढ़ाकर दी गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। पड़ताल पूरी होने के बाद सत्यता पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें