फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान, नहीं सुनता पालिका प्रशासन

Sat, 13 Feb 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नालों की साफ-सफाई के प्रति पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है। पिछले कई महीनों से शहर के नालों की सफाई तक नहीं हुई है। शिकायतों के बावजूद पालिका प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा।
विज्ञापन

शहर के नावल्टी रोड, गंदा नाला क्षेत्र, नदरई गेट आदि क्षेत्रों में शहर के जल की निकासी के लिए नाले हैं। महीनों से इनकी सफाई तक नहीं हुई। सफाई न होने से नालों से बदबू आने लगी है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप में शिकायत की जा चुका है, लेकिन पालिका प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। सबसे अधिक बुरी स्थिति नावल्टी टाकीज एवं वन विभाग के पास से निकले नालों की है। यहां पर फल व्यापारी सड़े हुए फल व अन्य कूड़ा कचरा सीधा नाले में डाला देते हैं। कन्हैयालाल मैरिज होम से निकला हुआ कूड़ा भी सीधे नाले में ही जाता है, जिससे नाला चौक हो जाता है। मयंक बिदंल ने बताया कि मैरिज होम का कूड़ा सीधे नाले में जाने की शिकायत पालिका प्रशासन से कई बार की गई है लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। दिलीप माहेश्वरी ने बताया कि नावल्टी रोड पर नाले में साफ-सफाई को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से लिखित एवं मौखिक रूप में शिकायत कर चुके है लेकिन अभी तक नाले की साफ सफाई को पालिका प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें