फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता की तेरहवीं से पहले पुत्र की मौत, 12 दिन के भीतर उजड़ गया परिवार; सदमे में पत्नी और मां

Sun, 15 Jun 2025 10:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

मृतक के चाचा संतोष कुमार ने रविवार को बताया कि घर में अखिलेश की दिव्यांग मां के अलावा उसकी पत्नी और तीन मासूम बच्चे हैं। अखिलेश ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे घर को चलाता था। 
विज्ञापन
12 दिन के भीतर में पिता-पुत्र की मौत - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने आठ माह लंबे उपचार के बाद आगरा के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की हालत में सुधार न होने पर सदमे में आए पिता की 3 जून को मृत्यु हो चुकी है। रविवार को तेरहवीं संस्कार था। 12 दिन में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में मातम है।

विज्ञापन

दिवाली पर लौट रहा था घर, रास्ते में हुआ हादसा
थाना जसरथपुर निवासी अखिलेश (32) गुड़गांव में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कैंटर चालक था। 31 अक्तूबर 2024 को वह दिवाली पर अपने अन्य साथियों के साथ लोडर वाहन में सवार होकर आ रहा था। सिकंदराराऊ के पास लोडर से नीचे गिर गया। घायल अवस्था में साथियों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उसे आगरा निजी अस्पताल में ले गए। लंबे उपचार के बाद शनिवार की रात अखिलेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आर्थिक संकट में है परिवार
मृतक के चाचा संतोष कुमार ने रविवार को बताया कि घर में अखिलेश की दिव्यांग मां के अलावा उसकी पत्नी और तीन मासूम बच्चे हैं। अखिलेश ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे घर को चलाता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट के साथ कर्ज का बोझ भी हो गया है। उसकी मां और पत्नी भी सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें