फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुर ने बहू को बना लिया घरवाली, बेटा पहुंचा थाने... कहानी सुन पुलिस भी चकराई; मदद करने से खड़े कर दिए हाथ

Fri, 19 Apr 2024 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ससुर ने बहू को घरवाली बना लिया। बेटा परेशान होकर थाने पहुंचा। उसकी कहानी सुनकर पुलिस भी चकरा गई। मदद करने से हाथ खड़े कर दिए। कहा यह तो कोर्ट में ही सुलझ पाएगा। 
विज्ञापन
Affair demo - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उसका कहना है कि उसके पिता ने जबरन उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बना ली है। उसे डरा धमकाकर अपने साथ रख रहे हैं। उसकी बात सुन पुलिस भी चकरा गई। पुलिस का कहना है कि मामला कोर्ट से ही निस्तारित हो पाएगा।  

विज्ञापन


मामला मिरहची थाना क्षेत्र के नगला खरगी गांव का है। गांव निवासी राजबहादुर ने पुलिस को अपनी पीड़ा बताई। बताया कि मेरी पत्नी रूबी को मेरे पिता रामपाल ने डरा-धमकाकर अपनी पत्नी बना लिया है। नवंबर माह में पिता ने मेरी शादी औपचारिक रूप से कराई थी। एक माह वह मेरे साथ रही। इसके बाद मेरे पिता ने उसे जबरन अपने साथ रख लिया। डरा-धमकाकर अपनी पत्नी बना ली। 

कोर्ट से ही निस्तारित हो पाएगा मामला

मामले में सीओ सदर अमित कुमार रॉय ने बताया कि युवक एक महिला को अपनी पत्नी बता रहा है। जबकि, महिला कह रही है कि उसकी शादी उसके पिता रामपाल के साथ हुई है। यह मामला कोर्ट में ही निस्तारित हो पाएगा कि आखिर वह किसकी पत्नी है। शांति व्यवस्था न भंग हो इसके लिए पुलिस नजर रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें