फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री निर्मम हत्याकांड: हत्यारोपी बोला- आंखों में मिर्च पाउडर डाला फिर किए हथौड़े से प्रहार

Fri, 24 May 2019 08:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पिता-पुत्री हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज के टप्पन टोला में हुई पिता-पुत्री के हत्यारोपी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस दौरान मुख्य हत्यारोपी पारस ने बताया कि घर पहुंचने के बाद मारपीट की शुरुआत उसकी मां मैना देवी ने की थी। इसके बाद दोनों को छत से खींचकर नीचे लाने के बाद हत्या की थी।  
विज्ञापन


कस्बा अलीगंज के मोहल्ला टप्पन टोला किला रोड पर पिता रक्षपाल और बेटी सावित्री की हत्या छत से खींचकर नीचे लाने के बाद की गई थी। यह बात पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपी पारस पुत्र गिरीश गुप्ता ने पुलिस को बताई है।

उसने बताया कि पहले दोनों की आंखों में मिर्ची का पाउडर डाला था। इसके बाद उन पर हथौड़े से प्रहार कर हत्या की थी। हत्यारोपी ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले किसी ने उसके पिता से फोन करके कहा था कि उसका मकान पत्नी और ससुर बेच रहे है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसे लेकर वह मां मैना देवी और पिता गिरीश गुप्ता दिल्ली से अलीगंज पहुंचे थे। पारस ने बताया कि हमले की शुरुआत उसकी मां ने की थी। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

बता दें कि 18 मई की रात को रक्षपाल निवासी सराय अगहत और उसकी बेटी सावित्री कस्बा अलीगंज में मौजूद थी। उसी समय पिता, पुत्री हत्या कर दी गई थी। इसकी रिपोर्ट मृतक रक्षपाल के बेटे राहुल गुप्ता ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस चार लोगों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें