फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती को लेकर किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्युत कटौती के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र रिजोर पर धरना दिया। इस दौरान 16 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमाशंकर राजपूत ने कहा कि धान की फसल को इस समय पानी की बेहद जरूरत है। सिंचाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को 16 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है। लेकिन कटौती कर केवल 4-5 घंटे ही आपूर्ति पूरे दिन में दी जा रही है।
जो सिंचाई करने के लिए पर्याप्त नहीं है। पूरे 16 घंटे आपूर्ति मुहैया कराई जाए। इसके अलावा कहा कि कम वोल्टेज दिए जा रहे हैं। जिसकी वजह से सबमर्सिबल फुंक जाती हैं। पर्याप्त वोल्टेज के साथ आपूर्ति की जाए। मौके पर पहुंचे रिजोर एसओ अनुज कुमार को अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सुभाष चंद्र, महताब सिंह, शिवराज सिंह, मुकेश कुमार, मोहकमलाल, वासुदेव, प्रवेंद्र सिंह, रामकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें