फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों का तहसील में धरना प्रदर्शन

Mon, 19 Jan 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर तहसील में धरना प्रदर्शन करते भाकियू व हिंदू एकता समूह के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मोर्चा खोलते हुए सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हिंदू एकता समूह के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे। यूनियन के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि हर बार प्रशासन प्रदर्शन को टाल देता है, इसलिए ठोस कार्रवाई न होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में शामिल किसान और समूह के कार्यकर्ताओं का आरोप था तहसील और अन्य विभाागों में कोई काम बिना सुविधा शुल्क के नहीं हो रहा है। किसानों का तहसील से विशेष नाता है। यहां आने पर छोटे-छोटे काम के लिए भी किसानों से रुपये मांगे जाते हैं। यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हो रहे शोषण से उनमें उबाल है। इससे पहले भी कई बार किसानों ने प्रदर्शन किया, हर बार उनको कोरे आश्वासन देकर टाल दिया गया।

इस बार आर-पार की लड़ाई को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपना बिस्तर और खाने-पीने का सामान साथ लेकर आए हैं। धरना में शुभम हिंदू, अजय ठाकुर, प्रांजुल शर्मा, अंकुश झा, नैतिक वर्मा, कार्तिक पाठक, अंकित ठाकुर, भरत वार्ष्णेय, सूरज ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें