मिरहची। एटा-कासगंज रेल लाइन परियोजना के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मिरहची के गांव श्यौराई गांव में चल रहा किसानों के अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को 28वें दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि उनकी समस्याएं सुनने व उचित समाधान करने के लिए अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे क्षेत्र के किसानों में नाराजगी व्याप्त है। धरने का नेतृत्व कर रहे ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि प्रशासन किसानों की वैध मांगों को अनदेखा कर रहा है जबकि किसान अपनी जमीन के उचित मुआवजे से कम पर तैयार नहीं हैं। संवाद