फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अमरूद की बागवानी से किसानों की बढ़ाई जाएगी आय

Sun, 07 Jul 2024 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अमरूद का फल काफी लाभदायक है, इसकी बाजार में काफी मांग भी रहती है। इसे लेकर अमरूद की बागवानी कराकर रकबा बढ़ाने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को दी गई है। जिससे कि किसानों की आय बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

उद्यान विभाग को चालू वर्ष में 15 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। इस पर अमरूद की बागवानी होनी है। कई प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे अमरूद ऐसा फल है, जिसकी मांग बाजार में ज्यादा रहती है, लेकिन फल की पैदावार कम हो रही है। ऐसे में सरकार प्रदेश भर में लक्ष्य निर्धारित कर चुकी है और हर जिले को लक्ष्य दिया गया है। किसानों को परंपरागत खेती से हटकर बागवानी की ओर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इससे एक ओर पेड़ों की संख्या अधिक होने से पर्यावरण में सुधार आएगा। तो दूसरी ओर फलों की भी आपूर्ति हो सकेगी। उद्यान निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि चालू वर्ष के लिए 15 हेक्टेयर का लक्ष्य आया है। बागवानी से किसानों की आय बढेगी और पर्यावरण भी संतुलित रहेगा। परंपरागत खेती से हटकर बागवानी में किसानों का काफी फायदा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें