फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बिचौलियों-साहूकारों से मिला छुटकारा: एमएलसी

सार

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लाभ के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। मेले में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और कंपनियों ने स्टाल लगाकर किसानों को डेमो दिया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शैली गोविल, मुकेश कुमार, अतुल कुमार, शीलेंद्र कुमार, आशीष पटेल, बीना कुमारी, जुगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, मोहन सिंह, सुधीर कुमार, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
सकीट में कृषि निवेश मेले का उद्घाटन करते एमएलसी आशीष यादव । - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा (सकीट)। क्षेत्र के विकास खंड परिसर में सोमवार को कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया मेला में क्षेत्र के काफी संख्या में किसान मौजूद रहे कृषि सूचना तंत्र के शुद्धिकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन हुआ मेले का शुभारंभ भाजपा नेता एमएलसी आशीष कुमार यादव उर्फ आशु ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लाभ के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। कृषि विभाग किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। किसानों को आज बिचौलियों और साहूकारों के चुंगल से छुटकारा मिल चुका है। मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने खेती की उन्नत फसल के गुण बताए। किसानों को कृषि यंत्रों पर छूट और सोलर पंपों की जानकारी भी दी गई। मेले में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और कंपनियों ने स्टाल लगाकर किसानों को डेमो दिया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शैली गोविल, मुकेश कुमार, अतुल कुमार, शीलेंद्र कुमार, आशीष पटेल, बीना कुमारी, जुगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, मोहन सिंह, सुधीर कुमार, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें