फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने जताया विरोध

Wed, 02 Sep 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान पंचायत धनपाल सिंह की चौपाल ग्राम हर्राजपुर में हुई। पंचायत में किसानों को रवि फसल का मुआवजा न मिलने पर सरकार का विरोध किया गया, तथा खरीफ की फसल के दौर में सूखा पड़ जाने पर मंथन किया और जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा समाजवादी सरकार किसान विरोधी है। क्योंकि वह पांच माह बीत जाने के बाद भी प्रदेश के किसानों को फसल का मुआवजा नहीं दे सकी है। सरकार की वायदा खिलाफी से किसान दुखी हैं। धान की फसल के लिए पानी की आवश्यकता है। परंतु पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने कहा कि सूखा पड़ जाने से धान की फसल से लागात निकालना अब संभव नहीं है। उन्होंने मांग की जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए। किसान पंचायत को उपमंत्री रामबाबू सिहं, जिला प्रचार मंत्री अनिल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान रोशनलाल, नाथूराम, रामदास, राजेन्द्र सिंह, बाल किशन, जगदीश, सोरन सिंह, करन सिंह, काली चरन, राज किशोर, फतेह सिंह, दयाराम, रामखिलाड़ी, मूलचंद्र, नेत्रपाल, राकेश, नैकसेलाल, ज्ञान सिंह, राजकुमार, मुनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें