फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
प्रापर्टी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला चोइया में गुरुवार की शाम खेत पर काम कर रहे किसान डंबर सिंह (58) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रापर्टी विवाद में हुई घटना से गांव में तनातनी है। इसके मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नगला चोइया गांव में किसान डंबर सिंह की जमीन को लेकर गांव के ही एक परिवार से विवाद था। इसे लेकर इनमें आए दिन झगड़ा भी होता रहता था। गुरुवार की सुबह भी विवादित जमीन में नींव खोदाई को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके  बाद डंबर सिंह खेत में काम करने चले गए। वहीं बगल में स्थित अरहर के खेत से किसी ने उनके ऊपर गोलियां दाग दी। सीने में गोली लगने से वह मौके पर ही ढेर हो गए। डंबर सिंह की हत्या से गांव में सनसनी और परिवार में  कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस अफसर भी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। तनातनी के मद्देनजर आसपास के कई और थानों की फोर्स भी मौके पर मंगा ली गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ ने बताया कि परिवारीजनों ने अभी किसी को नामजद नहीं किया है।  

किसान डंबर सिंह की हत्या रंजिशन हुई है। घटना की तफ्तीश और इसे अंजाम देने वालों को चिह्नित करके गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है। गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें