फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसान को नीलगाय ने पटका, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव नगला मोच में 14 जुलाई को खेत की जुताई कराने के बाद घर लौट रहे किसान को रास्ते में नीलगाय ने उठाकर पटक दिया। उन्हें घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां 22 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नयागांव के नगला मोच निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि 14 जुलाई की शाम करीब छह बजे पिता प्रमोद कुमार (55) धान की फसल की रोपाई के लिए खेत की जुताई करा कर लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में नीलगाय का एक झुंड आ गया। उससे बचने के लिए भागे तो एक नीलगाय ने सींग से उठाकर उनको जमीन पर पटक दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से प्रहार कर नीलगायों को भगाया। इसके बाद परिजन को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही घर से लोग घटना स्थल पर पहुंचे और प्रमोद कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया। परिजन उनको फर्रुखाबाद ले गए, यहां से भी चिकित्सक ने मना कर दिया तो कानपुर लेकर पहुंचे। 22 जुलाई को उपचार के दौरान कानपुर में ही प्रमोद कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें