फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पराली जलाने पर किसान पर पांच हजार का जुर्माना

Sat, 18 Oct 2025 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौलीकलां। क्षेत्र के गांव सोंगरा में पराली जलाने की शिकायत पर किसान संजीव पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। शिकायत पर कृषि विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव के लोगों ने पराली जलाने की घटना की पुष्टि की। पराली जलाने के बाद खेत को जोत दिया गया था। अभिलेख में खेत संजीव के पिता ब्रजनंदन के नाम पर दर्ज है। कृषि एवं राजस्व टीम ने सभी किसानों को पराली न जलाने का संदेश देते हुए वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें